BHILWARA

सुवाणा ब्लॉक के महक राजीविका महिला सर्वांगीण सहकारी समिति  की हुई आमसभा


उदलियास | राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकाश परियोजना के अंतर्गत आज  सुवाणा ब्लॉक के महक राजीविका महिला सर्वांगीण सहकारी समिति  की आमसभा रूडसेट संस्थान पर आयोजित हुई। कार्यक्रम में  मुख्य अतिथि बैंक ऑफ़ बडौदा लीड बैंक मैनेजर अशोक पांडे, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामेश्वर जीनगर ,  राजीविका प्रदेशाध्यक्ष अमित जोशी  उपस्तिथि हुए और विशिष्ट अतिथि सहायक विकास

अधिकारी पंकज शर्मा , विपिन शर्मा , पशु चिकित्सक अधिकारी राजेंद्र पार्डे , जिला आजीविका प्रभारी सुधांशी सिंह ,राजेंद्र बाबर उपस्थित हुए । कार्यक्रम की अध्यक्षता सीमा जांगिड़ ने की । दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई और स्वागत गीत के साथ अतिथियों का स्वागत माला व अपर्णा पहनाकर कर किया गया ।

इसके बाद में प्रदेश अध्यक्ष अमित जोशी राजीविका कार्मिक संगठन ने राजीविका योजना के बारे में विस्तार से समूह की महिलाओं को अवगत करवाया और बचे हुए परिवार को समूह से जुड़कर लाभ लेने हेतु सभी को प्रेरित किया , लघु उद्योग के बारे में जानकारी प्रदान की इसके बाद क्लस्टर मैनेजर प्रीता सुवालका ने सीएलएफ की समस्त जानकारी प्रदान की  और  कलस्टर अकाउंटेंट उमा तिवाड़ी ने क्लस्टर की गतिविधियों और आम सभा का महत्व बताया और ऑडिट रिपोर्ट प्रस्तुत की गई । बैंक ऑफ़ बडौदा लीड बैंक मैनेजर अशोक पांडे ने वित्तीय साक्षरता के साथ साथ साइबर क्राइम के फ्रोड के बारे में समस्त जानकारी दी गई महिला को बैंकिंग और बेटी पढ़ो पर विस्तार से बताया बैंक बीमा योजना की जानकारी दी . और  ब्लॉक गोविंद सिंह बदनोर ने सभी का आभार और धन्यवाद प्रकट किया


13 ग्राम पंचायत की 750 महिलाओं ने भाग लिया । रूटसेट संस्थान के फैकल्टी राजेंद्र भारद्वाज,ब्लॉक स्टाफ जितेंद्र सिंह,जयप्रकाश गौतम ,hdfc मैनेजर गिरिराज और  क्लस्टर के सभी पदाधिकारी रिंकू पारीक, लीला सालवी , क्लस्टर स्टाफ बैंक मित्रा नीतू एलरवाल,किस्मत सुथार,पूजा वर्मा ,यशोदा तिवाड़ी,ज्योति कंवर,शारदा तेली ,किरण ,प्रकाश चंद्र,तुषार योगी अन्य कैडर कृषि सखी पशु सखी तथा स्वयं सहायता की महिलाए उपस्थित हुए ।
आम सभा के दौरान शानदार कार्य करने वाली 20 महिलाओं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया ।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!