BHILWARA

भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती पर आसींद सीएचसी पर विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन


‘विद्यार्थियों को भगवान बिरसा मुंडा के जीवन से प्रेरणा लेकर अपने जीवन को उद्देश्यमय बनाना चाहिए’

आसींद । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती कार्यक्रम ‘जनजाति गौरव वर्ष’ के अवसर पर बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर विशाल स्वास्थ्य शिविर में का आयोजन किया गया। खंड ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रीतम गुप्ता के निर्देशन में नाक गला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर भूपेंद्र भोजवानी, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नीलम खटवानी, डॉक्टर राजेंद्र मीणा, डॉक्टर राकेश दरिया, डॉक्टर ललीत पायक, डॉक्टर आदब अगवाणी, डॉक्टर पुजा गढ़वाल, सहित सभी चिकित्सा कर्मचारियों ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया। वरिष्ठ तकनीकी सहायक सुखदेव कुमावत ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर मे विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों का इलाज किया जा रहा है

तथा कई प्रकार की प्रयोगशाला जांच, मधुमेह, बीपी, टीबी,पीलिया, एनीमिया ,गर्भवती महिलाओं की जांच,x ray, टीकाकरण किया जा रहा है कैंप में उपस्तिथ मरीजों एवं परिजनों को लाडो प्रोत्साहन योजना, टीबी मुक्त भारत योजना,परिवार कल्याण कार्यक्रम, 23 नवंबर को पल्स पोलियो कार्यक्रम, आयुष्मान योजना के बारे में बताया गया ‌ । ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक जाकिर खान ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र पर क्षेत्र के आयुष्मान कार्ड लाभार्थियों के कार्ड सम्बंधित कर्मचारियों के माध्यम से वितरित किए जा रहे हैं ।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!