BHILWARA

राजस्थान के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल:142 ASP के तबादले, तीन अफसरों को नई महिला बटालियन का अतिरिक्त जिम्मा


राजस्थान पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। गृह विभाग ने शनिवार रात आदेश जारी कर 142 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों (RPS अफसर) का तबादला कर दिया।

तीन अफसरों को नवगठित महिला बटालियनों में डिप्टी कमाडेंट के पद का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। यह अतिरिक्त कार्यभार उन्हें अगले आदेश तक संभालना होगा। जोधपुर में डिप्टी कमांडेंट प्रथम बटालियन आरएसी के राजीव कुमार परिहार को डिप्टी कमांडेंट अमृता देवी महिला बटालियन बाड़मेर की जिम्मेदारी भी दी गई है।

वहीं अजमेर में डिप्टी कमांडेंट हाडीरानी महिला बटालियन की प्रीति कांकाणी को डिप्टी कमांडेंट पदमिनी महिला बटालियन सीकर और जयपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पुलिस अधीक्षक केंद्रीय भंडार पुलिस मुख्यालय) के यशपाल त्रिपाठी को डिप्टी कमांडेंट कालीबाई महिला बटालियन अलवर की कमान भी सौंपी गई है।

जयपुर से बाहर भेजे गए पुलिस अधिकारी
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अपराध एवं सतर्कता पुलिस कमिश्नरेट जयपुर विमल सिंह का एएसपी कुचामन (डीडवाना-कुचामन) के पद पर तबादला किया गया है।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त बर्गलरी एंड थैफ्ट पुलिस कमिश्नरेट जयपुर पुष्पेंद्र सिंह सोलंकी अब एएसपी मालपुरा, टोंक की जिम्मेदारी संभालेंगे।

पुलिस अधीक्षक लीव रिजर्व आयोजना आधुनिकीकरण एवं कल्याण पुलिस मुख्यालय जयपुर लोकेश मीणा का एएसपी नीमकाथाना (सीकर) के पद पर ट्रांसफर किया गया है।

जयपुर में पोस्टिंग पाने वाले पुलिस अफसर
एएसपी कामां डीग महेश मीना अब अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय पूर्व) पुलिस कमिश्नरेट जयपुर में नियुक्त किए गए हैं। एएसपी मालपुरा (टोंक) मोटाराम बेनीवाल अब ASO लीव रिजर्व कार्यालय महानिदेशक पुलिस प्रशिक्षण राजस्थान जयपुर में अपनी सेवाएं देंगे।

एएसपी हनुमानगढ़ जनेश सिंह तंवर का ASP एचसीएमयू जयपुर के पद पर ट्रांसफर किया गया है। ASP सौरभ कोठारी, जो APO थे, वे अब एएसपी सीआईडी एसएसबी जयपुर के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

एएसपी झालावाड़ चिरंजी लाल मीना अब ASP सीआईडी एसएसबी जयपुर में नियुक्त किए गए हैं। एएसपी महिला अपराध अनुसंधान सेल दौसा गुरुशरण राव अब अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त त्वरित अनुसंधान सेल पुलिस कमिश्नरेट जयपुर में सेवाएं देंगे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!