BHILWARA

पालना घर में छोड़ी गई 600 ग्राम की कमजोर नवजात बालिका ने तोड़ा दम


भीलवाड़ा। महात्मा गांधी अस्पताल के पालना घर में रखी गई 600 ग्राम की अत्यंत कमजोर नवजात बालिका ने शनिवार देर रात दम तोड़ दिया। पालना घर में मिलने के बाद बाल कल्याण समिति ने बच्ची का नाम ‘जीविका’ रखा था।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार, जब नवजात को एमजीएच के एनआईसीयू वार्ड में लाया गया, तब उसकी स्थिति बहुत नाजुक थी। चिकित्सकों ने बताया कि बच्ची का वजन केवल 600 ग्राम था और उसे सांस लेने में गंभीर दिक्कत हो रही थी।

चिकित्सा टीम ने हर संभव प्रयास किया। बच्ची को वेंटिलेटर पर रखा गया, लगातार मॉनिटरिंग की गई और सभी आवश्यक चिकित्सकीय सहायता प्रदान की गई। बावजूद इसके, अत्यधिक कमजोर शरीर ने उपचार का दबाव नहीं सहा और बच्ची ने अपनी छोटी सी जिंदगी की जंग हार गई।

बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष चंद्रकला ओझा ने बताया कि अस्पताल स्टाफ और डॉक्टर्स ने जीविका को बचाने की पूरी कोशिश की। मौत की सूचना पुलिस को दी गई और उनके मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम करवाया गया। इसके बाद मानवता के धर्म का पालन करते हुए बालिका का अंतिम संस्कार किया गया। अस्पताल स्टाफ और बाल कल्याण समिति इस दुखद घटना से गहरे व्यथित हैं।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!