BHILWARA

ऑनलाइन सट्टेबाजी और मनमाने ब्याज वसूलीः तीन आरोपी पुलिस रिमांड पर


भीलवाड़ा । भीलवाड़ा शहर कोतवाली पुलिस ने ऑनलाइन सट्टेबाजी और मनमाने ब्याज वसूली के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। उन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद दो दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा गया है। गिरफ्तारी के बाद इलाके में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं और माना जा रहा है कि इस मामले में और लोगों की गिरफ्तारी भी जल्द हो सकती है।



शास्त्रीनगर निवासी रजत रांका ने 19 फरवरी को शहर कोतवाली में राहुल गुर्जर, राहुल सोनी, राजू जाट, किशन जाट और बाबू चावला के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। शिकायत में बताया गया कि आरोपियों ने कम राशि का निवेश कर ज्यादा फायदा दिलाने का झांसा देकर ऑनलाइन सट्टे में लोगों से एक-एक लाख रुपए तक उधार लिए।

आरोप है कि करीब 5 करोड़ रुपए की वसूली के बावजूद आरोपियों ने उधार चुकाया नहीं। इसके बाद उन्होंने 30 प्रतिशत तक ब्याज वसूलना शुरू किया और सवा 1 करोड़ रुपए अतिरिक्त वसूली किए।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!