BHILWARA

अवैध बजरी दोहन पर काछोला थाना पुलिस की एक और कार्रवाई जब्त किया ट्रैक्टर ट्रॉली को


काछोला

क्षेत्र में अवैध बजरी दोहन पर अंकुश लगाने के लिए काछोला थाना पुलिस लगातार सख्ती बरत रही है इसी क्रम में सोमवार को थाना क्षेत्र के नाहरगढ़ के निकट अवैध बजरी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया गया थाना प्रभारी बालकिशन शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम नियमित गश्त के दौरान नाहरगढ़ के पास से गुजर रहे एक संदिग्ध ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोका गया जांच में वाहन में अवैध बजरी भरी पाई गई, जिसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके पर ही कब्जे में लेते हुए थाने पर लाया गया

शर्मा ने बताया कि अवैध बजरी दोहन व परिवहन पर सख्त रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा जब्त वाहन के चालक पर खनन अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है पुलिस की इस कार्रवाई से बजरी परिवहन में लिप्त माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!