BHILWARA

चाय के लिए रुका युवक होटल में बैठते ही गिरा, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

बिजोलिया। कस्बे में शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना में चाय पीने के लिए होटल पर रुका युवक अचानक बेहोश होकर नीचे गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान शांति भील (पुत्र बाबूलाल भील), निवासी झालावाड़, हाल मुकाम मारुति टांकीज के पास बिजोलिया के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, युवक रिको में मुनीम के रूप में कार्यरत था। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, उसकी मौत हार्ट अटैक से हुई है।

घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!