BHILWARA

क्रिकेट विजेताओं को विधायक मीणा की ओर से,1लाख ₹ विजेता राशि प्रदान की गई



भीलवाड़ा फॉकस जहाजपुर,गजानंद जोशी

जहाजपुर क्षेत्र पलासिया ग्राम पंचायत के मोदीनगर कंजर कॉलोनी में कंजर भातू समाज क्रिकेट कप 2025 का क्रिकेट मैच का शुभारंभ भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मांगीलाल जैन,भाजपा नेता ज्ञानचंद कंजर,रामप्रसाद जाट,अजय सुवालका,सुरेश माली ने किया।अतिथियों ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।तथा आए हुए क्रिकेट खिलाड़ियों से मुलाकात कर चर्चा की।इस दौरान पदा धिकारीयो द्वारा अतिथियों का माला साफा पहनाकर स्वागत किया गया।

क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान विजेता टीम को ₹100000 ट्रॉफी,उपविजेता टीम को 51000 ट्रॉफी वही बैस्टमैन ₹1100 तथा बेस्ट फीडर 501 रुपए ट्रॉफी निर्धारित की गई। वहीं शुक्रवार को फाइनल में फर्स्ट विजेता टीम कंजर कॉलोनी पडेर को विधायक गोपीचंद मीणा द्वारा ₹100000 नगद पुरस्कार एवं सेकंड फाइनल दबलाना बूंदी को 51000 पुरस्कार दिया गया।

कार्यक्रम में  विधायक प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता सुमित जाजावत ने पुरस्कार राशि प्रदान की।कार्यक्रम के दौरान वीरू कंजर,प्रशांत कंजर,संदीप कंजर,अरुण कंजर,विनय कंजर,शिव प्रकाश कंजर,अंगद कंजर,तेजमल आदि खिलाड़ी तथा ग्रामवासी मौजूद रहे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!