BHILWARA

सावर पुलिस का सटीक प्रहार: अवैध देशी शराब के 48 पव्वों के साथ युवक दबोचा

मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई, रायनगर निवासी आरोपी गिरफ्तार

दिलखुश मोटीस

सावर (अजमेर)@अजमेर जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सावर पुलिस ने रविवार को कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से देशी सादा घुँघरू ब्रांड की शराब के 48 पव्वे बरामद किए गए।

यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक के आदेश, आईजी अजमेर रेंज राजेन्द्र सिंह तथा एसपी अजमेर वंदिता राणा (आईपीएस) के निर्देश पर, एएसपी केकड़ी श्योराजमल मीणा और वृताधिकारी हर्षित शर्मा के पर्यवेक्षण में की गई। टीम का नेतृत्व थानाधिकारी बनवारीलाल (उप निरीक्षक) ने किया।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने सावर-देवली रोड पर जसवंतपुरा तिराया के यात्री प्रतीक्षालय में दबिश दी, जहां एक व्यक्ति सफेद प्लास्टिक कट्टा लिए बैठा था। पूछताछ में युवक ने अपना नाम रामपाल पुत्र जगन्नाथ मीणा (39), निवासी रायनगर, थाना सावर बताया। तलाशी में उसके पास से 48 पव्वे देशी शराब बरामद हुए।

पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल भंवरलाल, कांस्टेबल रमेशचंद, रामेश्वर एवं चेतन शामिल रहे। जब्त शराब के आधार पर थाना सावर में प्रकरण संख्या 160/2025, धारा 19/54 राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। मामले की जांच जारी है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!