BHILWARA

हरि शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर में आराध्य परम पूज्य सतगुरु बाबा शेवाराम जी का 109वाँ प्राकट्य उत्सव प्रारंभ


शरद पूर्णिमा पर दो दिवसीय आयोजन, श्री रामायण का अखंड पाठ प्रारंभ 

भीलवाड़ा। हरिशेवा उदासीन आश्रम के आराध्य परम पूज्य सतगुरु बाबा शेवाराम जी महाराज का 109वाँ प्राकट्य उत्सव आज हरिशेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ प्रारंभ हुआ। प्रातः से ही आश्रम परिसर में भक्तों का तांता लगा रहा एवं वातावरण गुरु भक्ति से गुंजायमान रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ वेद मंत्रोच्चारण और गुरुवंदना से हुआ।

प्रातः हवन पूजन एवं विधि-विधान से रामायण पाठ का शुभारंभ किया गया, संतों महात्माओं के सत्संग प्रवचन आरती व प्रार्थना होकर संतों महात्माओ का भंडारा हुआ। अन्न क्षेत्र की सेवा हुई। महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम जी महाराज ने भजन जी सुख पाया एवं कीयं भुलाईन्दस तुहिंजे स्थान खे प्रस्तुत कर गुरूओं का गुरूगणान किया एवं प्रवचन में कहा कि जीव को आत्मा के सुख की तलाश करनी चाहिए न कि संसारिक सुख की। उन्होंने बताया कि सच्चा आनंद आत्मा की शांति और ईश्वर भक्ति में निहित है।

पुष्कर के महंत हनुमानराम उदासीन ने भजन गुरू मुखे ज्ञान दे, सुमत ऐहिं शान दे, राजकोट के स्वामी अमरलाल ने सतगुरू तुमरे कारज संवारे एवं इन्दौर के संत संतदास ने आचार्य श्री श्रीचन्द्र भगवान की स्तुति में भजन प्रस्तुत किये। इसके अतिरिक्त अजमेर के श्री ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम के महंत स्वरूपदास, इंदौर से महंत स्वामी मोहनदास व अनेक निर्वाण संतों महात्माओ का भी दर्शन लाभ प्राप्त हुआ। संध्याकालीन सत्र में छप्पन भोग प्रसाद का आयोजन हुआ, जिसमें भक्तों ने सम्मिलित होकर आनंद प्राप्त किया। संत गोविन्दराम ने बताया कि शरद पूर्णिमा पर बाबाजी के दो दिवसीय प्राकट्य उत्सव के द्वितीय दिन मंगलवार 7 अक्टूबर 2025 को प्रातःकाल 5 से 6 तक समाधि साहेब पर मौन साधना रखी जाएगी। इसके पश्चात प्रातः 8 बजे धर्म ध्वजा चढ़ाई जाएगी। श्री रामायण पाठ सम्पूर्ण होने पर भोग पड़ेगा। संतो महात्माओं के सत्संग प्रवचन होकर प्रार्थना की जायेगी। जन्मोत्सव के उपलक्ष में लड्डु महाप्रसाद का भोग पड़ेगा। तत्पश्चात् संतों व ब्राह्मणों का भंडारा तथा आम जन के लिए विशाल भंडारा होगा।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!