BHILWARA

कुंड गेट विद्यालय में नव प्रवेशी बालकों का स्वागत एवं पौधारोपण संपन्न देश हमें सब कुछ देता है हम भी कुछ देना सीखें


शाहपुरा, पेसवानी
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कुंड गेट में आज विद्यालय में नव प्रवेश विभागों का माला पहनकर स्कूल बैग एवं अन्य शिक्षण सामग्री देकर स्वागत किया गया और कई फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए। उक्त कार्यक्रम में शिक्षाविद एवं घटारानी संस्कृत विद्यालय के संरक्षक रमेश चंद्र गालरिया ने कहा कि जिसने शिक्षा प्राप्त कर ली वह जीवन में सफल हो गया सभी शिक्षा प्राप्त करके जरूरतमंद लोगों की सेवा करें प्रधानाचार्य सत्यनारायण कुमावत ने इस अवसर पर कहा कि देश हमें सब कुछ देता है हम भी कुछ देना सीखे कुमावत ने पेड़ पौधों के महत्व को समझाया और आदिवासी बहुल झारखंड राज्य के हजारीबाग जिले के हजारी नामक युवक की कहानी छात्र-छात्राओं को बताकर अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया संजना कला संस्थान के राम प्रसाद पारीक ने इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के समक्ष पर्यावरण से संबंधित महत्वपूर्ण बातें बताइए और छात्र छात्रों से कहा कि पेड़ लगाओ जीवन बचाओ अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भंवरलाल बलाई ने इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के शैक्षिक स्तर को भी परखा और अधिक से अधिक नामांकन बढ़ाने के लिए प्रेरित किया इस अवसर पर प्रधानाध्यापक देवीलाल बैरवा ने कहा कि आज विद्यालय में सभी नव प्रवेशी बालकों को विद्यालय परिवार की ओर से स्कूल बैग और शिक्षण सामग्री दी गई है और सभी के सहयोग से विद्यालय को हरा भरा बनाने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा और चालू शिक्षण सत्र में 200 नए फलदार एवं छायादार पौधे लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है इस अवसर पर क्षेत्रीय वन अधिकारी थानमल परिहार प्रधानाचार्य कमलेश कुमार मीणा पुष्पेंद्र कुमार घुसर बालचंद सेन सुधा पारीक वर्षा व्यास सौम्य मीणा लालाराम कहार सहित कई लोग उपस्थित थे

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!