BHILWARA

*ब्रह्म भाट समाज की पदयात्रा 22 किमी सावर पहुंची,प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित*



गजानंद जोशी जहाजपुर,पंडेर क्षेत्र के माता जी खेड़ा, भगवानपुरा और पंडेर के ब्रह्म भाट समाज की चौथी पदयात्रा 23 अगस्त 2026 को सावर-अजमेर स्थित प्राचीन श्री कल्याण जी महाराज मंदिर पहुंचकर , श्री कल्याण जी महाराज मंदिर पर ध्वज फहराया। पदयात्रा समिति सदस्य देवा लाल हरलिया ने बताया कि अजमेर जिले के सावर में वर्षों पहले ब्रहम भाट समाज के पूर्वजों के समय का श्री कल्याण जी महाराज का मंदिर स्थित है  अपने पूर्वजों की परंपरा को निभाते हुए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पंडेर, भगवानपुरा,माता जी खेड़ा सहित तीन गांवों के सैकड़ों श्रद्धालु समाज की सुख-समृद्धि की कामना को लेकर यह पदयात्रा का आयोजन किया जाता है।

रविवार को माता जी खेड़ा से सुबह 7.15 बजे रथ को फूल मालाओं से सजाकर श्री कल्याण जी महाराज की प्रतिमा व ध्वज लेकर श्री कल्याण जी महाराज के जयकारों के साथ डीजे के साथ नाचते -गाते हुए पदयात्रा का भव्य शुभारंभ होते हुए पदयात्रा भगवानपुरा और पंडेर होते हुए करीब 22 किमी की दूरी तय कर शाम 4.30बजे (सावर -अजमेर) पहुंचकर तीन गांवों के ब्रहम भाट समाज के लोग भाट समाज विकास समिति के सानिध्य में 5.15बजे श्री कल्याण जी महाराज के मंदिर पर ध्वज फहराया। इसके बाद शिक्षा को बढ़ावा देने और कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता के उद्देश्य से  समाज के सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में समाज सुधार व समाज में फैली कुरितियो को खत्म करने पर चर्चा हुई ओर समाज में फैली बाल – विवाह जैसी कुरीतियों पर अंकुश लगाने ओर बालिका शिक्षा पर बढ़ावा देने पर जोर  दिया इसके साथ ही प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के अंत में सामूहिक भोज किया। इस मौके पर- भाट समाज विकास समिति संरक्षक ओमप्रकाश भाट, रामगोपाल भाट,हेमराज भाट (सावर) आदि समाज जन मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!