BHILWARA

*जन सूचना में शिकायत के बाद भी नहीं हुआ समाधान, कंजर कॉलोनी में वर्षों से पेयजल संकट बरकरार*



गजानंद जोशी जहाजपुर,पलासिया ग्राम पंचायत का मामला कंजर कॉलोनी में पेयजल व्यवस्था की बदहाली से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि चंबल परियोजना/जलदाय विभाग को कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया।ग्रामीणों के अनुसार, मामला जन सूचना पोर्टल तक पहुंचा, जिसके बाद विभागीय अधिकारी मौके पर जांच के लिए आए। जांच के दौरान अधिकारियों ने स्वयं स्वीकार किया कि पाइपलाइन सही तरीके से नहीं बिछाई गई है, जिसके कारण कई मोहल्लों में आज तक पर्याप्त पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। अधिकारियों ने उस समय पाइपलाइन को दोबारा सही तरीके से बिछाने का आश्वासन भी दिया था।

लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि आश्वासन के बाद भी आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। स्थिति जस की तस बनी हुई है और कई परिवार वर्षों से पेयजल संकट झेल रहे हैं।इसके अलावा पीने के पानी का वाल्व गंदे नाले के बीच स्थित है, जिसे संचालित करने के लिए बरसात में लोगों को गंदे पानी में उतरना पड़ता है। इससे दुर्घटना और संक्रमण का खतरा भी बना रहता है।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि:अधिकारियों द्वारा दिए गए आश्वासन को तत्काल अमल में लाया जाए।गलत तरीके से बिछाई गई पाइपलाइन को दोबारा तकनीकी मानकों के अनुसार बिछाया जाए।गंदे नाले में लगे पेयजल वाल्व को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया जाए।वर्षों से लंबित इस समस्या का स्थायी समाधान कर दोषी अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए।ग्रामीणों का सवाल है:”जब जांच में स्वयं अधिकारियों ने पाइपलाइन में खामी स्वीकार कर उसे ठीक करने का आश्वासन दिया था, तो फिर आज तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई? आखिर जनता को कब तक केवल आश्वासन ही मिलता रहेगा?”

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!