BHILWARA

टेकरी के हनुमान जी मंदिर गुरला में माता शबरी की कुटिया का होगा भव्य निर्माण महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन के सान्निध्य में पोस्टर का विमोचन


भीलवाड़ा/पेसवानी
टेकरी के हनुमान जी मंदिर परिसर में माता शबरी की कुटिया मंदिर का भव्य निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज शुक्रवार को निर्माण कार्य से संबंधित पोस्टर का विधिवत विमोचन हरी सेवा धाम में महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन के मार्गदर्शन व बाबाजी सा. चंद्रवीर सिंह पुरावत और महंत पुनीत दास त्यागी के नेतृत्व में किया गया। स्वामी हंसराम उदासीन ने कहा कि माता शबरी की तपोभूमि और उनकी भक्तिमय परंपरा को संरक्षित एवं समर्पित स्वरूप प्रदान करने के उद्देश्य से यह कुटिया भक्तों के लिए अध्यात्म और सेवा का केंद्र बनेगी।

उन्होंने मंदिर परिसर के विशाल विकास कार्यों की रूपरेखा भी साझा की। संस्था अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने बताया कि कुटिया निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कई मूलभूत व्यवस्थाएँ भी की जाएँगी।
विमोचन कार्यक्रम के दौरान महंत पुनीत दास जी त्यागी, संत मायाराम, राजाराम, गोविंदराम, ब्रह्मचारी कुनाल, मिहिर, योगेंद्र सिंह पंवार, संस्था कोषाध्यक्ष ओम बुनकर, कन्हैयालाल तथा राजकुमार माली, पंकज आडवाणी सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!