BHILWARA

श्रद्धा पंचोरी ने संभाली आसींद थाने की कमान


आसींद । जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह द्वारा जिले के 13 थाना प्रभारीयो की तबादला सूची जारी की गई थी जिसमें आसींद थाने पर एसएचओ हंसपाल सिंह की जगह श्रीमती श्रद्धा पंचोरी को आसींद थाना प्रभारी के रूप में लगाया गया। शुक्रवार को श्रीमती श्रद्धा पंचोरी आसींद थाने पर पहुंची और थाना अधिकारी हंसपाल सिंह सहित आसींद थाने के समस्त पुलिसकर्मियों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। थाना अधिकारी हंसपाल सिंह ने श्रीमती श्रद्धा पंचोरी को आसींद थाने का चार्ज दिया।

इस मौके पर नव नियुक्त आसींद थाना प्रभारी श्रद्धा पंचोरी ने बताया की अपराधियों में डर आमजन में विश्वास पर खरा उतरेंगे। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव द्वारा मुझे महिला अधिकारी पर जिस विश्वास के साथ मुझे आसींद थाने का कार्यभार सोपा गया है उसका जिम्मेदारी के साथ दायित्वों का निर्वाह करूंगी। क्षेत्र की महिलाओं भी और बालिकाओं के लिए रॉल माडल बनाना चाहूंगी, ताकि महिलाएं और बालिकाओं के लिए कुछ कर सकू। वही देखा जाए तो आसींद थाना बनने पर पहली बार महिला थाना अधिकारी की आसींद थाने पर नियुक्ति हुई है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!