BHILWARA

गणेश महोत्सव को लेकर बैठक हुई आयोजित


बिजोलिया : गणेश महोत्सव 2025 के आयोजन को लेकर माँ विंध्यवासिनी मंदिर में श्री गणेश सेवा समिति की बैठक आयोजित हुई।  इसमें गणेश महोत्सव सफल बनाने के लिए चर्चा हुई। बजरंग दल के उमेश शर्मा ने बताया कि गणेश महोत्सव को लेकर आयोजित बैठक में 17 अगस्त को निकलने वाली शोभायात्रा, भगवा झंडों से कस्बों को सजाने, गणेश महोत्सव को भव्य रूप से मनाने के लिए  , बजरंग चौक पर गणपति की मूर्ति स्थापना की चर्चा की गई । कार्यकताओं ने निर्णय लिया कि इस अवसर पर कस्बे को भगवा रंग से सजाया जाएगा। मुख्य बाजार के रास्ते पर भगवा झंडिया, फरियां, भगवा लाइटिंग लगाई जाएगी। भगवान गणेश जी की स्थापना के साथ ही एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा राज भवानी वाटिका के पास से शुरू होकर मुख्य बाजार से बजरंग चौक पहुंचेगी। शोभायात्रा में भक्तों द्वारा भगवान के जयकारों के साथ उज्जैन से मंगाए गए ताशे बजाए जाएंगे।

बैठक में उमेश शर्मा वरदान नायक , चीनू पँवार , धनंजय गुरुजी करण मेहरा , भेरू लुहार , कमल नायक , गजु मालवीय करण नायक, शिवम गौड़ नैतिक कोली अनुराग नायक, तिर्लोक पंवार अंकुश राजपूत आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!