BHILWARA

हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा, बाइक को बचाने के चक्कर में पलटी बस, महिला टीचर सहित 3 लोगों की मौत


राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में सोमवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में महिला टीचर सहित तीन लोगों की मौत हो गई।

हनुमानगढ़। राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में सोमवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में महिला टीचर सहित तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, 11 लोग घायल हो गए। हादसा संगरिया रोड पर पर गांव मानकसर के समीप हुआ हुआ। जहां बाइक को बचाने के प्रयास में बस अनियंत्रित होकर पलट गई।



सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर भिजवा गया है। हनुमानगढ़ जिला कलक्टर और एसपी ने मौके पर पहुंचकर ली जानकारी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं, बस को क्रेन की मदद से सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु करवाया।



बस के नीचे दबे दो बाइक सवार युवक
पुलिस के मुताबिक विश्वकर्मा ट्रेवल्स की बस सुबह हनुमानगढ़ से डबवाली जा रही थी। तभी बाइक को बचाने के चक्कर में बस सड़क किनारे लगे बोर्ड से टकराते हुए पलट गई। हादसे में बस सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बस के नीचे दबने से दो बाइक सवार युवकों ने भी मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में 11 लोग घायल हो गए, जिनका जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

इनकी गई जान
हादसे में लखविंद्र सिंह पुत्र मंगू सिंह उम्र 40 साल निवासी नगराना, बग्गा सिंह पुत्र जगसीर सिंह उम्र 28 साल निवासी नगराना और कमलदीप कौर पुत्री बलवंत सिंह उम्र 35 साल निवासी नई आबादी हनुमानगढ़ टाउन हाल की मौत हो गई। कमलदीप सरकारी स्कूल में शारीरिक टीचर थी। वह रोजना बस से ही ड्यूटी पर जाती थी।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!