दौलपुरा में ग्राम पंचायत स्तरीय दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण का आयोजन हुआ।

महावीर वैष्णव महुआ
महुआ क्षेत्र के दौलपुरा ग्राम पंचायत में नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल तिलहन योजना अंतर्गत ग्राम पंचायत स्तरीय दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया जिसमें प्रतिदिन 30 किसानों ने भाग लिया |

जिसमें किसानों को सहायक कृषि अधिकारी महुआ प्रमोद कुमार मीणा द्वारा तिलहनी फसल उत्पादन तकनीकी , बीज उपचार भूमि उपचार, खरपतवार प्रबंधन, सिंचाई प्रबंधन, उन्नत किस्म व उर्वरक प्रबंधन की जानकारी दी गई |पूर्व सहायक कृषि अधिकारी शांतिलाल जैन द्वारा जिप्सम का तिलहनी फसलों में उपयोग, क्षारीय भूमि सुधार, तिलहनी फसलों में कीट व रोग की पहचान व जीवन चक्र, समन्वित कीट प्रबंधन, रासायनिक कीटनाशक का छिड़काव की जानकारी दी गई

स्थानीय वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक महावीर वैष्णव द्वारा विभागीय अनुदानित योजनाओं की जानकारी, धरती माता बचाओ के तहत रासायनिक उर्वरकों का कम उपयोग की शपथ दिलाई गई, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान गिरधारी, राज किसान सुविधा एप, जीवन ज्योति बीमा योजना की जानकारी दी।



