BHILWARA

*माण्डलगढ़ अस्पताल की डायलिसिस मशीन की विधायक की पहल से हुई मरम्मत*

माण्डलगढ़। उप जिला चिकित्सालय मांडलगढ़ में  विधायक गोपाल  खंडेलवाल के  प्रयास उप जिला अस्पताल में खराब पड़ी मशीन डायलिसिस मशीन को सही करवा दिया  गया है जिसका लाभ लाभ क्षेत्रवासियों को मिलेगा।विधायक खंडेलवाल द्वारा उप जिला चिकित्सालय को नई सोनोग्राफी मशीन स्वीकृत करवाकर उपलब्ध करवाया  गया है । वर्तमान में उप जिला चिकित्सालय में डायलिसिस एवं सोनोग्राफी की सुविधा आमजन के लिए उपलब्ध हो गई है ।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रामकेश गुर्जर  द्वारा आज गुरुवार को उप जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया  निरीक्षण के दौरान सभी चिकित्सा व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश प्रदान किए
निरीक्षण के दौरान ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ गोपाल लाल यादव एवं प्रमुख  चिकित्सा अधिकारी डॉ मनीष पुरोहित तथा अन्य स्टाफ उपस्थित थे

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!