BHILWARA

गोपालपुरा में बिलानाम भूमि पर अतिक्रमण का मामला, सीमाज्ञान व कार्रवाई की मांग


बिजोलिया ।
क्षेत्र के गोपालपुरा पंचायत की बिलानाम/सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी अजीत सिंह को शुक्रवार को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ प्रभावशाली व्यक्तियों द्वारा सरकारी भूमि पर कब्जा कर लिया गया है, जिससे सार्वजनिक रास्ता संकरा हो गया है।

ग्रामीणों ने बताया कि सरकारी भूमि से होकर बिजोलिया–गोपालपुरा–तिलस्वां होते हुए मध्य प्रदेश सिंगोली की ओर जाने वाला मुख्य मार्ग गुजरता है। यह मार्ग अत्यधिक व्यस्त है और अतिक्रमण के कारण सड़क की चौड़ाई कम होने से दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। राहगीरों और वाहन चालकों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।



सार्वजनिक हित और यातायात की सुगमता को देखते हुए ग्रामीणों ने राजस्व विभाग से तत्काल सीमाज्ञान कराकर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने और अवैध अतिक्रमण हटवाने की मांग की है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!