BHILWARA

पर्यावरण बचाओ मुहिम: हिंदुस्तान जिंक के सहयोग से खेड़ा पालोला में पौधारोपण अभियान

कोठियां :- पेसवानी
हिंदुस्तान जिंक सी एस आर विभाग के सहयोग से ग्राम खेड़ा पालोला में पर्यावरण संरक्षण एवं जन जागरुकता के लिए 200 पौधे प्रदान कर सार्वजनिक स्थानों पर रोपित किए गए!
कार्यक्रम के तहत। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खेड़ा पलोला में 26 जून शनिवार को सी एस आर कोऑर्डिनेटर नवीन टेलर द्वारा पोध रोपण प्रत्येक बालक को एक पौधा के संरक्षण का संकल्प दिलाया।
इस अवसर पर पर उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण के लिए सबसे कम 10 पौधे लगाने का आहवान करते हुए पेड़ पौधों का महत्व समझाया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष राम कुवांर चौधरी प्रधानाध्यापक अखत्यार अली, इको क्लब प्रभारी मीना खटीक,ई ग्राम प्रभारी निकिता उपाध्याय,वाटिका प्रभारी वीना मीना,आंगनवाड़ी सुशिला शर्मा,विद्यालय प्रबंधन समिति सदस्य ,मनराज माली एवं सुनीता पारीक ने भी बिल पत्र का पोधा रोपण किया!

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!