BHILWARA

सड़क हादसा: युवक की मौत, साथी घायल


बिजोलिया।नरेश धाकड़
थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसा मंडोल बांध से मकरेड्डी की ओर जाते समय हुआ । जहाँ रोजगार की तलाश में निकले दोनों युवकों को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में मंडोल निवासी राजू मीणा (25) की मौत हो गई, जबकि उसका साथी दिलखुश बंजारा गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, राजू मीणा अपने साथी दिलखुश बंजारा के साथ परिवार की आजीविका के लिए काम की तलाश में निकला था। दोनों युवक जैसे ही मंडोल से आगे बढ़े, तभी सामने से तेज रफ्तार में आए एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर जा गिरे।



हादसे के बाद आसपास के लोगों की मदद से घायलों को तुरंत उप चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहाँ चिकित्सक ने राजू मीणा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल दिलखुश बंजारा की हालत नाजुक होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।

पुलिस ने मृतक के शव को उप चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी गई है। हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!