BHILWARA

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन में मांडलगढ़ विधानसभा ब्लॉक अध्यक्ष बने रामजस दाधीच।


महावीर वैष्णव महुआ

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन,राजस्थान द्वारा संगठन को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई। संगठन के प्रदेश महासचिव संगठन केशव तिवारी द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार रामजस दाधीच दौलपुरा को मांडलगढ़ विधानसभा ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया।यह नियुक्ति दो वर्ष अथवा आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।यह नियुक्ति राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ,सुनील पंवार, प्रदेश अध्यक्ष डॉ,सी, बी,यादव, राष्ट्रीय प्रभारी के अनुमोदन से की गई हैं।

रामजस दाधीच ग्राम पंचायत प्रशासक हैं।दाधीच की क्षेत्र में लंबे समय से सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहे हैं।जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!