BHILWARA

बालिका विद्यालय फूलियाकलां की छात्राओं ने फिर रचा इतिहास


शाहपुरा@(किशन वैष्णव)राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर द्वारा आयोजित महात्मा गांधी सर्वोदय विचार परीक्षा 2024 का परिणाम 21 नवंबर को घोषित किया गया। परिणामों में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, फूलियाकलां की छात्राओं ने एक बार फिर अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाते हुए जिले में शीर्ष स्थानों पर कब्जा जमाया।विद्यालय के प्राचार्य शंकर लाल जाट ने बताया कि छात्रा साहिबा बिसायती ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है,

वहीं छात्रा नवरत्ना कुम्हार ने द्वितीय स्थान हासिल कर विद्यालय सहित क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी इसी विद्यालय की एक छात्रा ने वर्ष 2021 और 2022 में लगातार दो वर्षों तक जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता का डंका बजाया था।गाँव एवं विद्यालय परिवार में इन उपलब्धियों से हर्ष की लहर है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!