BHILWARA

काछोला में विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन, सनातन संस्कृति व सामाजिक समरसता का संदेश


विक्रम सिंह @काछोला

काछोला में विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया सम्मेलन के तहत विशाल शोभायात्रा आम्बा की बावड़ी से प्रारंभ होकर गांव के प्रमुख मार्गों से होती हुई बाग के बालाजी मंदिर परिसर पहुंची, जहां यह धर्मसभा में परिवर्तित हो गई पूरे गांव में धार्मिक उल्लास और उत्साह का वातावरण देखने को मिला



धर्मसभा में नारी शक्ति का प्रतिनिधित्व करते हुए श्री गीता माहेश्वरी ने कहा कि मां परिवार के संस्कारों का केंद्र होती है और मजबूत संस्कारों से ही सशक्त समाज का निर्माण संभव है मुख्य वक्ता श्री गणेश प्रजापत ने सनातन संस्कृति की रक्षा का आह्वान करते हुए पंच परिवर्तन के माध्यम से समाज परिवर्तन की आवश्यकता पर जोर दिया



संत शिरोमणि स्वामी हंस चैतन्य जी महाराज ने अपने उद्बोधन में सामाजिक समरसता पर विशेष बल दिया उन्होंने कहा कि जब भगवान ने किसी में भेद नहीं किया तो समाज में भेदभाव करने का हमें कोई अधिकार नहीं है भारत को आगे बढ़ाने के लिए समाज का संगठित होना आवश्यक है, तभी एक शक्तिशाली भारत का निर्माण हो सकेगा शोभायात्रा में मातृशक्ति पीले वस्त्र धारण कर मंगल कलश लेकर शामिल हुई घोड़ों पर झांसी की रानी, स्वामी विवेकानंद, महाराणा प्रताप एवं शिवाजी महाराज के स्वरूप आकर्षण का केंद्र रहे इसके साथ ही तेजाजी की शोभायात्रा एवं विभिन्न प्रकार की मनमोहक झांकियां भी निकाली गईं कार्यक्रम में नवरत्न लढ़्ढा, महावीर माली, कालू मंत्री, लादू धाकड़, कानसिंह ओस्तवाल, सरपंच रामपाल बलाई, कैलाश वैष्णव, संपत सिंह, वंशप्रदीप सिंह, उमराव सिंह, सोहन वैष्णव, बुद्धराज, दिनेश सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं माताएं-बहनें उपस्थित रहीं कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र कुमार आचार्य ने किया

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!