BHILWARA

गणतंत्र दिवस पर भीमराव अंबेडकर की तस्वीर नही लगाने को लेकर बवाल, थाने में दी रिपोर्ट

सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- जहां एक और देश भर में 77 वां गणतंत्र दिवस बड़ी ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया, वहीं दूसरी ओर क्षेत्र के बड़ला ग्राम पंचायत के पीथास गांव के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर मंच पर नहीं लगाने को लेकर बवाल हो गया और मामला थाने तक पहुंच गया, जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दी ।

बड़लियास थाना प्रभारी मुन्नीराम चोयल ने बताया कि पीथास निवासी सांवर पिता कल्याण बेरवा ने रिपोर्ट दी की राजकीय प्राथमिक विद्यालय पीथास में 77 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर विद्यालय पहुंचा तो वहां देखा कि संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर कार्यक्रम में नहीं लगी हुई थी, जिस पर शिक्षक जितेंद्र शर्मा को बोला तो उन्होंने बताया कि विद्यालय में तस्वीर नहीं है, इस पर हम घर से तस्वीर लेकर आये और लगाने के लिए कहा तो गांव के कुछ लोगों ने तस्वीर को देखते हुए, वहां मौजूद लोगों के सामने गाली गलौज करने लगे तथा जाति सूचक शब्दों से अपमान किया ।

[metaslider id=”6448″]

इस पर विद्यालय परिवार व ग्रामीणों ने दोनों पक्ष के लोगों से समझाइश की, लेकिन मामला बढ़ता देखकर गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम को भी बंद कर दिया । इस पर सात जनों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दी, जिसकी पुलिस जांच कर रही हैं ।

[metaslider id=”6401″]



इनका ये कहना


मेरी ड्यूटी कुछ दिनों से जिला मुख्यालय पर गणतंत्र दिवस समारोह में झांकी बनाने में लगी हुई है, मुझे इस मामले की पूरी जानकारी नहीं है ।।
सुनील डीडवानिया प्रधानाध्यापक



ग्रामीणों ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर मंच पर लगाने की बात कही थी, लेकिन दीवारों में सीलन आने से अंबेडकर सहित अन्य कई तस्वीर भी सीलन से खराब हो गई, इस कारण तस्वीर नहीं लगाई गई ।।
लक्ष्मी चौहान कार्यवाहक प्रधानाध्यापिका

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!