BHILWARA

पीएम श्री योजना की हकीकत परखी : डाइट शाहपुरा प्रधानाचार्य जगदीश नारायण मीणा ने किया विद्यालय बाकरा का निरीक्षण

शक्करगढ

पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाकरा का निरीक्षण डाइट शाहपुरा के प्रधानाचार्य श्रीमान जगदीश नारायण मीणा द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पीएम श्री योजना के अंतर्गत विद्यालय में संचालित शैक्षिक एवं सह-शैक्षिक गतिविधियों का गहन अवलोकन किया।


इस अवसर पर विद्यालय की बाल वाटिका, व्यावसायिक शिक्षा लैब, किचन गार्डन, संविधान कक्ष, प्रयोगशाला कक्ष तथा मिड-डे-मील व्यवस्था का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं की सुव्यवस्था और विद्यार्थियों में अनुशासन पर विशेष संतोष व्यक्त किया गया।


विद्यालय के प्रधानाचार्य सोजी राम मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि निरीक्षणकर्ता द्वारा विद्यालय की व्यवस्थाओं, अनुशासन और पीएम श्री योजना के अंतर्गत संचालित गतिविधियों की सराहना की गई है। इस दौरान विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा



इनका कहना हे


“पीएम श्री योजना के अंतर्गत विद्यालय में शैक्षिक गुणवत्ता, नवाचार और समग्र विकास को लेकर जो प्रयास किए जा रहे हैं, वे प्रशंसनीय हैं। बाल वाटिका से लेकर व्यावसायिक शिक्षा, किचन गार्डन और मिड-डे-मील तक व्यवस्थाएं संतोषजनक हैं। इसी प्रकार निरंतरता बनाए रखी जाए तो विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा।”
जगदीश नारायण मीना
प्रधानाचार्य डाइट शाहपुरा

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!