BHILWARA

अवैध बजरी परिवहन पर काछोला पुलिस की सख्त कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त


विक्रम सिंह @काछोला


काछोला थाना पुलिस ने अवैध बजरी खनन व परिवहन के खिलाफ  कार्रवाई करते हुए बनास नदी से अवैध रूप से बजरी भरकर ले जाए जा रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है यह कार्रवाई नव नियुक्त थाना प्रभारी निरीक्षक मालीराम के नेतृत्व में की गई, जिससे क्षेत्र में बजरी माफियाओं में हड़कंप मच गया है
थाना प्रभारी मालीराम ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बनास नदी क्षेत्र से अवैध रूप से बजरी का खनन कर परिवहन किया जा रहा है  सूचना के आधार पर काछोला थाना पुलिस थाना प्रभारी निरीक्षक  मालीराम व उप निरीक्षक बालकिशन शर्मा ने तत्काल कार्रवाई करते हुए थल चौराहे के नजदीक नाकाबंदी की इसी दौरान बनास नदी की ओर से आ रहा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जांच के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली में अवैध रूप से बजरी भरी हुई पाई गई

पुलिस द्वारा ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर थाने लाया गया, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई है थाना प्रभारी निरीक्षक मालीराम ने बताया कि अवैध बजरी खनन और परिवहन से न केवल सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचता है, बल्कि नदी क्षेत्र के पर्यावरण को भी गंभीर क्षति होती है इसी को देखते हुए अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस पूरी तरह सख्त है

थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध बजरी परिवहन करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा उन्होंने आमजन से भी अपील की कि यदि कहीं अवैध खनन या बजरी परिवहन की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके
कारवाई के दौरान काछोला थाना प्रभारी निरीक्षक मालीराम उप निरीक्षक बालकिशन शर्मा व अन्य जाब्ता मौजूद रहा

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!