BHILWARA

अग्रसेन कॉलोनी के लोगों ने की आवासीय क्षेत्र में मोबाइल टॉवर पर रोक की मांग, दी आंदोलन की चेतावनी


जिला कलेक्टर को सौपा ज्ञापन, कॉलोनी वासी बोले, बढ़ेगा रेडिएशन का खतरा

 भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) शहर के आजादनगर स्थित अग्रसेन कॉलोनी के लोगों ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर मोबाइल टॉवर लगाने पर रोक लगाने की मांग की। कॉलोनी के लोगों ने बताया कि अग्रसेन मांगलिक भवन के पास स्थित भूखंड संख्या वी-111/1 पर भूखंड मालिक संतोष शर्मा मोबाइल टॉवर लगवा रहा है। यह भूखंड आवासीय क्षेत्र में आता है। कॉलोनी में सैकड़ों लोग रहते हैं। बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे दिनभर घरों में रहते हैं। पास में स्कूल भी है। मकान आपस में सटे हुए हैं। सड़क की चौड़ाई केवल 20 फीट है। ऐसे में टॉवर लगने से रेडिएशन का खतरा बढ़ेगा। इससे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ेगा। रहवासियों ने बताया कि जब उन्होंने भूखंड मालिक संतोष शर्मा से टॉवर नहीं लगाने की बात कही तो उसने धमकी दी। कहा कि पांच लाख रुपए दे दो, तो टॉवर नहीं लगाऊंगा।

उसने यह भी कहा कि उसे रेडिएशन से कोई फर्क नहीं पड़ता, उसे सिर्फ पैसे से मतलब है। कॉलोनीवासियों ने इसे जनहित का मामला बताया। कहा कि अवैध रूप से टॉवर लगाया जा रहा है। इसे तुरंत रोका जाए। ज्ञापन देने वालों में पार्षद राजेंद्र पोरवाल, गोविंद राठी, देवेंद्र गोयल,  सुमित सुवालका, मनीष पंसारी, अनिल मुर्डिया, कैलाश अग्रवाल, रमेश सुराना, अभिषेक नाथानी, उग्मिचन्द पन्चरिया, सोनू गुर्जर, किशन सुवालका, पवन महादेवा, नवीन दाधीच, महावीर मेहता, विनय पंसारी सहित मोहल्ले की कई नारी शक्ति शामिल रहे। मोहल्ला वासियों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि जबरदस्ती मोबाइल टावर लगवाया गया तो उन्हें मजबूरन आंदोलन करना पड़ेगा।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!