BHILWARA

वर्ष प्रतिपदा उत्सव: शोभायात्रा और खडग वाहिनी को लेकर कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां 300 कार्यकर्ता खडग वाहिनी मैं भाग लेंगे


शाहपुरा@(किशन वैष्णव)19 मार्च 2026 को होने वाले वर्ष प्रतिपदा उत्सव के निमित्त फास्ट बालाजी मंदिर परिसर में नववर्ष समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम के तहसील संयोजक  रामेश्वर लाल धाकड़ की अध्यक्षता में बैठक  की गई  जिसमें नववर्ष पर होने वाली शौभायात्रा एवं खडग वाहिनी की रूपरेखा को लेकर विचार विमर्श किया गया तथा शस्त्र वाहिनी प्रमुख धनराज वैष्णव ने कार्यकर्ताओं को अलग-अलग प्रमुख बनाकर जिम्मेदारी दी गई।

तथा हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। बैठक में विश्व हिंदू परिषद के सह प्रांत प्रमुख रामेश्वर लाल धाकड़ , बजरंग दल विभाग संयोजक धनराज वैष्णव,जिला सम्पर्क प्रमुख विनोद सनाढ्य, विहिप प्रखंड अध्यक्ष राजेश सिंह राणावत, प्रखंड मंत्री महावीर कहार,सह मंत्री श्याम सुंदर शर्मा, बजरंग दल प्रखंड संयोजक विष्णु सुखवाल,सह संयोजक सुरेश कुमावत,आदि कई कार्यकर्ता उपस्थित थे

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!