BHILWARA

नगर निगम के नए वाहन बेड़े का कल उपमुख्यमंत्री बैरवा करेंगे उद्घाटन

भीलवाड़ा नगर निगम के इतिहास में पहली बार सबसे बड़ा वाहन बेड़ा शामिल

भीलवाड़ा। नगर निगम भीलवाड़ा के सफाई बेड़े को और अधिक सशक्त बनाने के लिए नवीन वाहन बेड़े का शुभारंभ रविवार, 27 जुलाई को सुबह 9 बजे उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा द्वारा किया जाएगा। यह उद्घाटन नगर निगम परिसर में झंडी दिखाकर संपन्न होगा।

महापौर राकेश पाठक ने बताया कि नगर निगम के इतिहास में पहली बार इतने बड़े स्तर पर वाहनों की खरीदी की गई है। इस वाहन बेड़े में 8 डंपर और 3 जेसीबी मशीनें शामिल की गई हैं।

उन्होंने कहा कि इन नए वाहनों के शामिल होने से शहर की सफाई व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सकेगा और नगर निगम की कार्यक्षमता में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!