बड़लियास (रोशन वैष्णव)
अवैध बजरी खनन के खिलाफ पुलिस थाना बड़लियास व DST टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रेलर और एक जेसीबी मशीन को जब्त किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार 10 मार्च 2026 को गेता-पारोली स्थित बनास नदी क्षेत्र में अवैध रूप से बजरी खनन की सूचना मिलने पर पुलिस टीम और D S T टीम मौके पर पहुंची।

3904165323610518606.jpg)
कार्रवाई के दौरान एक ट्रेलर व एक जेसीबी मशीन को अवैध खनन करते हुए पाया गया, जिन्हें मौके से जब्त कर लिया गया तथा संबंधित के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।
इस कार्रवाई में थाना बड़लियास से हेड कांस्टेबल बजरंग लाल मय जाब्ता, कांस्टेबल सूर्यज्ञान, अनिल कुमार, अशोक महिया व दिनेश कुमार शामिल रहे।

