BHILWARA

चांद जी की खेड़ी दिगंबर जैन मंदिर में भगवान पार्श्वनाथ मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया

सलावटिया (विकास जैन)।

चांद जी की खेड़ी स्थित दिगंबर जैन मंदिर में गुरुवार को 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक दिवस बड़े श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया।

समाज के वीरेंद्र पहाड़िया ने बताया कि प्रातःकाल भगवान पार्श्वनाथ की मूलनायक प्रतिमा पर अभिषेक एवं शांतिधारा सम्पन्न हुई। शांतिधारा का सौभाग्य पाटनी परिवार को प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर भगवान की विशेष पूजन अर्चना की गई तथा निर्वाण लड्डू भी समर्पित किए गए। समाज की अनेक बालिकाओं ने उपवास रखकर भक्ति भाव प्रकट किया।

कार्यक्रम में हिरालाल पाटनी, मनोहर लाल पाटनी, सुजानमल पाटनी, कैलाश काला, विकास जैन, दीपक पाटनी सहित समाज की महिलाएं, बालक व बालिकाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!