BHILWARA

बिजौलिया पुलिस की तत्परता : 2 दिन में किया ट्रेलर चोरी का पर्दाफाश, गंगापुर सिटी से बरामद किया वाहन

बिजौलिया । थाना पुलिस ने चोरी हुए ट्रेलर को महज दो दिन में गंगापुर सिटी जिला सवाई माधोपुर से बरामद कर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। ट्रेलर चोरी की यह वारदात 18 जुलाई की रात हुई थी। मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी की पहचान कर ली है और जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद जताई है।

थानाधिकारी लोकपाल सिंह ने बताया की 18 जुलाई को राजूलाल पुत्र शंकरलाल धाकड़ निवासी कल्याणपुरा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसका ट्रेलर नया गांव पेट्रोल पम्प पर खड़ा था, जिसे रात करीब 2:50 बजे अज्ञात चोर चुरा ले गए। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने पेट्रोल पम्प और टोल नाको पर सीटीवी फुटेज खंगाले । ट्रेलर की तलाश में पुलिस ने आरोली , भोपतपुरा , घनेश्वर टोल नाकों से लेकर कोटा, बूंदी, टोंक, सवाई माधोपुर जिलों में तकनीकी सहायता से जांच की। इस दौरान ट्रेलर गंगापुर सिटी के उदय मोड़ पर एक होटल पर लावारिस हालत में खड़ा मिला, जिसे जब्त कर लिया गया है।

पुलिस ट्रेलर चोरी में शामिल आरोपियों की तलाश में जुटी है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कार्रवाई में हैड कांस्टेबल हरि सिंह और कांस्टेबल सुरेन्द्र का सहयोग रहा ।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!