BHILWARA

प्रेमिका की जबरन शादी से आहत युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, इंस्टा पर डाली रील


भीलवाड़ा। प्रेमिका की जबरन दूसरी जगह शादी से आहत एक युवक आज सुबह मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक ने टावर से कूदने की धमकी देते हुए इंस्टाग्राम पर लाइव रील भी डाली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे और उसे समझाइश कर नीचे उतारने के प्रयास में जुट गए।

जानकारी के अनुसार,पान की दुकान चलाने वाला वाला युवक गोविंद माली
सुभाष नगर थाना क्षेत्र के संजय कॉलोनी एरिया में टावर पर चढ़ा है । उसने बताया कि वह अपने पड़ोस की एक किशोरी से प्रेम करता था और दोनों शादी करना चाहते थे। लेकिन लड़की के परिजनों ने विरोध करते हुए उसकी शादी किसी और जगह करवा दी। इससे आहत होकर युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया और अपनी जान देने की धमकी दे डाली।



गोविंद ने टावर से नीचे आने से पहले यह मांग रखी कि उसे युवती से एक बार बात करवाई जाए। उसका कहना था कि यदि युवती खुद मना कर देगी, तो वह उसे भूलने को तैयार है।

टावर पर चढ़े युवक ने एक रील बनाकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट भी की, जिसमें उसने युवती के परिवार पर जबरन शादी कराने का आरोप लगाया और पुलिस प्रशासन पर भी कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। उसने वीडियो में कहा कि मेरी मौत की जिम्मेदारी लड़की के घरवालों की होगी

फिलहाल मौके पर पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और परिजन मौजूद हैं और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास जारी हैं।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!