BHILWARA

*भीलवाड़ा सांसद  दामोदर अग्रवाल ने नियम 377 के तहत उठाया राष्ट्रीय स्तर का जनहित का मुद्दा*

*वाहनों की बी एच सीरीज में आने वाली विसंगतियों का मुद्दा उठाया संसद में*
भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल   लोक सभा सदन में वाहनों की बीएच (भारत) सीरीज नंबर रजिस्ट्रेशन हेतु द्वि-वार्षिक रोड़ टैक्स भुगतान व्यवस्था समाप्त करने तथा नवीनीकरण में देरी होने के कारण प्रतिदिन 100 रूपए की दर से लगने वाला जुर्माना हटाने की मांग की ।


सांसद प्रवक्ता विनोद झुरानी ने बताया कि सांसद अग्रवाल ने संसद के पटल पर रखे गए अपने वक्तव्य में कहा कि वर्तमान में देश में वाहनों की बीएच (भारत) सीरीज नंबर रजिस्ट्रेशन व्यवस्था चल रही है जिसमे द्वि-वार्षिक रोड़ टैक्स भुगतान व्यवस्था है जिसके कारण वाहन मालिकों को बहुत समस्या का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि बीएच (भारत) नंबर सीरीज की गाड़ियों का केवल 2 वर्ष का पंजीकरण करके रोड़ टैक्स लिया जाता है, यदि कोई वाहन मालिक किसी कारण, समय पर रजिस्ट्रेशन का नवीनीकरण न करा पाए तो उसको प्रतिदिन 100 रूपए की दर से जुर्माना भरना पड़ता है, जोकि दुपहिया वाहन मालिकों के लिए बहुत ही ज्यादा है ।

इस द्वि-वार्षिक रोड़ टैक्स भुगतान व्यवस्था के कारण लोगों के व्यक्तिगत संसाधनों के साथ-साथ सरकारी संसाधनों का भी अधिक उपभोग होता है ।सांसद अग्रवाल ने इन विसंगतियों में सुधार कर जनता को  राहत की बात को रखा

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button