BHILWARA

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से युवक की मौत,भांजे की बारात में जाने से पहले हुआ हादसा,मातम में बदला खुशियों का माहौल




हमीरगढ़- अनिल डांगी
चितौड़गढ़ जिले के लाल सिंह जी का खेड़ा निवासी बकील (43) पुत्र देवा बंजारा की अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई।हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया।मामला मंगरोप थाना क्षेत्र का है।मृतक अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी छोड़ गया है।वह खाट व निवार बेचकर परिवार का पालन-पोषण करता था।

मंगरोप थाने के एएसआई नारायण लाल ने बताया कि बकील अपने भांजे की शादी में शामिल होने के लिए भीलवाड़ा से कपड़े खरीदकर घर लौट रहा था।गांव से करीब एक किलोमीटर दूर घोड़ा का खेड़ा में बहन के यहां शादी थी,जहां शाम करीब 5 बजे बारात रवाना होनी थी।दोपहर करीब 1 बजे मंगरोप कस्बे से बाहर निकलते ही छैपचा के आगे एक विकट मोड़ पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।राहगीरों ने मंगरोप थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी।एएसआई नारायण लाल मय जाप्ता मौके पर पहुंचे।घटना के बाद पुलिस ने परिजनों और राहगीरों की मदद से घायल बकील को तुरंत हमीरगढ़ उपजिला चिकित्सालय पहुंचाया गया,जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।गोपाल बंजारा ने बताया कि बकील बड़े उत्साह के साथ भांजे की बारात में जाने की तैयारी कर रहा था,लेकिन उससे पहले ही यह हादसा हो गया।जिससे खुशियों का माहौल मातम में बदल गया।पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!