बरूदनी के राकेश कुमार सोनी के पुत्र राजित माहेश्वरी ने CBSE 10वीं में 91.80% अंक हासिल किए

BHILWARA
Spread the love



बड़लियास (रोशन वैष्णव)

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित 10वीं कक्षा के परिणाम में बरूदनी निवासी राकेश कुमार सोनी के पुत्र राजित माहेश्वरी ने 91.80% अंक प्राप्त कर प्रथम श्रेणी हासिल की है।
राजित की इस उत्कृष्ट सफलता से परिवार और क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उनकी माता श्रीमती रेखा देवी सोनी ने भी बेटे की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
राजित A’S Steward Morris School Bhilwara के छात्र हैं। विद्यालय परिवार ने भी उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
इस अवसर पर परिजनों और शिक्षकों ने संदेश दिया कि “नवीन चुनौतियां, नवीन संघर्ष और नया आकाश तुम्हारे संकल्प का इंतजार कर रहा है, आगे बढ़ो और अपना स्थान हासिल करो।”
राजित की इस सफलता ने बरूदनी क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित किया है। बरूंदनी प्रशासक गजेंद्र साहू मंडल अध्यक्ष श्याम लाल अहीर हरीऊजी वर्मा शंकर सोनी  शैतान सिंह शक्तावत व गांव केगणमान्य नागरिकों ने बधाई दी