*फोकस भीलवाड़ा न्यूज़ बनेड़ा -परमेश्वर दमामी*
राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के अवसर पर थाना बनेड़ा परिसर में थाना अधिकारी बच्छराज धायल के निर्देशन पर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल करते हुए पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों एवं स्थानीय नागरिकों ने मिलकर पौधे लगाए और हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में भूपेंद्र गिरी, देवराज कानी, मुकेश सेवदा, मनोज कानी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर जोर देते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण न केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में सहायक है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने का माध्यम भी है।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए इसे सफल बनाया और समाज में हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया।
