बरूंदनी का बेटा बना डॉक्टर: सोनु कीर ने मेडिकल फाइनल पास कर बढ़ाया गांव का मान

BHILWARA
Spread the love



बड़लियास (रोशन वैष्णव)
उदय लाल कीर के पुत्र की मेहनत लाई रंग, पूरे गांव में जश्न जैसा माहौल | युवाओं के लिए बने प्रेरणा स्रोत छोटे से गांव बरूंदनी(माता जी का खेड़ा) के बेटे सोनु कीर ने बड़ा मुकाम हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया। उदय लाल कीर के पुत्र सोनु कीर ने मेडिकल (डॉक्टरी) की अंतिम परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर अब डॉक्टर बन गए हैं।
सोनु की इस उपलब्धि के बाद गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। परिवार में जहां जश्न का माहौल है, वहीं ग्रामीण भी इसे अपने गांव का गौरव बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि सीमित संसाधनों के बावजूद सोनु ने कड़ी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है, जो अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा है।
गांव के गणमान्य नागरिकों ने डॉ. सोनु कीर को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी ने कहा कि सोनु अपने ज्ञान और सेवा भाव से समाज की सेवा कर गांव का नाम और ऊंचा करेंगे।
इस अवसर पर बरूंदनी प्रशासक गजेंद्र साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम लाल अहीर, रामराय लढा, शैतान सिंह शक्तावत, सतीश पंचोली, दुर्गा शंकर भट्ट व राजेंद्र लढा सहित कई गणमान्य नागरिकों ने बधाई दी और हर्ष व्यक्त किया।