BHILWARA

काछोला में रक्तदाताओ ने दिखाया उत्साह 111 यूनिट रक्तदान,


15 रक्तदाताओ ने किया दुर्लभ रक्त का रक्तदान

काछोला 7 सितंबर-(सिद्धांतवैष्णव )भीलवाड़ा जिले के काछोला कस्बे में
युवा हेल्पलाइन ग्रुप काछोला द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर माहेश्वरी भवन में जबरदस्त उत्साह के साथ 111 रक्तदाताओ ने रक्तदान कर जरूरतमंदों को समर्पित किया ।माहेश्वरी भवन काछोला में आयोजित रक्तदान शिविर मे माहेश्वरी समाज के नगर अध्यक्ष  सूरत राम गगरानी, भेरूलाल मंत्री ने उत्साह वर्धन किया।


   युवा हेल्पलाइन के अरविंद डागा, गोपाल मालू ने बताया कि शिविर में दो जोड़ों ने संयुक्त रूप से एवं 15 से अधिक रक्तदाताओ ने प्रथम बार रक्तदान किया और 21 रक्तदाता ऐसे थे जिन्होंने 15 से 20वीं बार रक्तदान किया वही 15 रक्तविरो ने दुर्लभ ब्लड ग्रुप का रक्तदान किया।
शिविर में युवा हेल्पलाइन ग्रुप के सदस्य उपस्थित रहे ।
रक्त संग्रहण कोटडी श्याम ब्लड बैंक भीलवाड़ा के संयुक्त तत्वाधान में युवा हेल्पलाइन ग्रुप काछोला के नेतृत्व में रक्तदान किया गया । जिसमें हेमंत गर्ग टीम कोटडी श्याम ब्लड बैंक भीलवाड़ा द्वारा संग्रहित किया गया।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!