BHILWARA

भारतीय किसान संघ का एक दिवसीय अभ्यास वर्ग सम्पन्न


सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- भारतीय किसान संघ जिला भीलवाड़ा की मांडलगढ़, सवाईपुर और बड़लियास तहसील कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय अभ्यास वर्ग त्रिवेणी संगम पर जिला उपाध्यक्ष भैरूंलाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई । प्रांत संगठन मंत्री परमानन्द ने मूल संकल्पना, स्थापना एवं संस्थापक श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगड़ी के जीवन पर विस्तार से बताया । प्रांत उपाध्यक्ष सोहनलाल माली ने संगठन की रीति नीति, कार्य पद्धति के बारे में विचार रखे । बीकानेर संभाग संगठन मंत्री हीराराम ने ग्राम समिति की नियमित बैठक और कार्य के विषय में चर्चा की । प्रदेश अफीम आयाम प्रमुख बद्रीलाल जाट ने आन्दोलनात्मक कार्य की चर्चा और भगवान बलराम जयन्ती उत्सव प्रत्येक ग्राम समिति पर धूम धाम से मनाया जाने का आग्रह किया । अभ्यास वर्ग में जिला मंत्री लादूलाल जाट, राजस्व प्रमुख पुष्कर मीणा, विद्युत प्रमुख श्यामलाल खटीक, प्रचार प्रमुख श्यामलाल सुथार, बड़लियास तहसील अध्यक्ष भंवरलाल जाट, सवाईपुर तहसील अध्यक्ष कन्हैयालाल कुम्हार तथा तीनों तहसीलों के तहसील कार्यसमिति सदस्य उपस्थित थे ।।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!