BHILWARA

हरियालो राजस्थान” अभियान के तहत काछोला में पौधारोपण

“

विक्रम सिंह @काछोला

काछोला लक्ष्मणगढ़ रोड पर मंगलवार को हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सड़क किनारे विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए।

भाजपा नेता संदीप सोनी ने बताया कि इस पहल के तहत एक पेड़ माँ के नाम संकल्प के साथ पौधारोपण किया गया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण का यह प्रयास आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा और क्षेत्र की हरियाली में वृद्धि करेगा।

इस अवसर पर काछोला थाना प्रभारी श्रद्धा पचोरी, भाजपा नेता संदीप सोनी , माहेश्वरी समाज काछोला के अध्यक्ष भेरू लाल मंत्री राजेश गुर्जर घेवरिया गोलछा ग्रुप खदान प्रबंधक आसकरण अग्रवाल शिवा गुर्जर घेवरिया राजू टेलर सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने पौधों की देखभाल का संकल्प लिया और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का आह्वान किया।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!