BHILWARA

कुत्ता सामने आया, फिसल गई बाइक, चालक की मौत


भीलवाड़ा । बिजौलिया में राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर घटित सडक़ हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की उदयपुर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। यह हादसा बुधवार शाम कल्याणपुरा गांव के पास हुआ था। मृतक दो बेटियों व एक बेटे का पिता था। उसकी मौत से इन बच्चों के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया।

बिजौलिया थाना के दीवान विजय सिंह के अनुसार करलाव आरोली का रहने वाला 25 वर्षीय नानालाल पुत्र ईश्वर भील तीन दिसंबर को बिजौलियां से अपने गांव जाने के लिए बाइक से रवाना था।

इसी दौरान कल्याणपुरा के नजदीक हाईवे पर अचानक कुत्ता आ जाने से उसकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। गिरने से उसके सिर में गंभीर चोटें आईं।

घटना के बाद उसे तुरंत बिजौलिया हॉस्पिटल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां से उसे उदयपुर हॉस्पिटल भेजा गया। जहां गुरुवार को इलाज के दौरान नानालाल की मौत हो गई। पुलिस ने उदयपुर में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!