मांडलगढ़ मॉडल स्कूल के टॉपर्स विद्यार्थियों को  सम्मानित किया 

BHILWARA
Spread the love



मांडलगढ़ मॉडल स्कूल में कक्षा 10 का सत्र 2025 -26 का परीक्षा परिणाम 95.3 प्रतिशत रहा l परीक्षा परिणाम में प्रथम स्थान जयेश चौधरी 90.2 0% एवं द्वितीय स्थान दिव्यांशी त्रिपाठी 88.40 प्रतिशत एवं तृतीय स्थान प्रवीण पांडे 85.6 प्रतिशत चतुर्थ स्थान आरुषि भंडारी 84.4%,पांचवें स्थान पर किजन मंडोर 81% ,रवीना त्रिपाठी 81%, शिवम जीनगर  81% रहे l श्रेष्ठ  परीक्षा परिणाम रहने पर विद्यालय की प्रार्थना सभा में उक्त छात्रों को ऊपरना पहना कर स्वागत किया गया l
परीक्षा परिणाम श्रेष्ठ रहने पर विद्यालय परिवार एवं छात्र-छात्राओं में हर्ष का माहौल है l विद्यालय के एसडीएमसी सदस्यों द्वारा भी परिणाम श्रेष्ठ रहने पर छात्र-छात्राओं को बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी है l
श्रेष्ठ परिणाम देने वाले छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट परिणाम का श्रेय अपने विषय अध्यापकों एवं संस्था प्रधान के सहयोग एवं कठिन मेहनत को दिया है l
विद्यालय के संस्था प्रधान राजेंद्र सिंह राणावत ने छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की शुभकामना करते हुए आगे आने वाले बच्चों को छात्रों से प्रेरणा लेने की शिक्षा दी है l इस अवसर पर विद्यालय के सभी स्टाफ साथी उपस्थित रहे एवं मंच का संचालन लक्ष्मण मीणा ने किया l