पूर्व पालिका अध्यक्ष धनराज गुर्जर ओसिया विधानसभा से प्रवासी नियुक्त, क्षेत्र में खुशी की लहर
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और सांसद दामोदर अग्रवाल का जताया आभार
गुलाबपुरा गोपाल तिवारी
ओसिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पचपदरा में आयोजित होने वाले भव्य एवं ऐतिहासिक कार्यक्रम के निमित्त जिला जोधपुर की ओसिया विधानसभा से पूर्व पालिका अध्यक्ष धनराज गुर्जर को प्रवासी नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को लेकर कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में भारी उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
पूर्व पालिका अध्यक्ष धनराज गुर्जर ने इस अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ तथा सांसद दामोदर अग्रवाल का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा उन पर जताया गया विश्वास उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है।
धनराज गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पचपदरा कार्यक्रम को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बनाने के लिए कार्यकर्ता पूरी ताकत और समर्पण के साथ जुटे हुए हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि कार्यक्रम की सफलता के लिए संगठन स्तर पर हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
इस नियुक्ति को क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताते हुए समर्थकों ने धनराज गुर्जर का स्वागत किया और शुभकामनाएं प्रेषित कीं। राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में इसे संगठन की बड़ी रणनीतिक जिम्मेदारी के रूप में देखा जा रहा है।
