राष्ट्रीय राजमार्ग पर सवाईपुर व ढ़ेलाणा में हटाए अतिक्रमण, होर्डिंग व बोर्ड

BHILWARA
Spread the love


सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण 758 द्वारा सोमवार को अतिक्रमण हटाते हुए होर्डिंग व बोर्डो को हटाया गया, जिससे दुकानदारों में अफरा-तफरी मंच गई । भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने राजमार्ग 758 पर सवाईपुर चौराहा व ढ़ेलाणा चौराहा पर स्थित दुकानदारों को गत दिनों नोटिस देकर दुकानों के बाहर हो रहे अतिक्रमण को हटाने की हिदायत दी थी ।

आज सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर सवाईपुर चौराहे पर नाला व सड़क के बीच से 15 मीटर के दायरे में हो रहे अतिक्रमण हटाकर होर्डिंग व बोर्डो आदि को हटाया गया, इस कार्रवाई के बाद दुकानदार दुकानों के बाहर रखें सामानों व होर्डिंग को सिमेटने लगे । वही ढ़ेलाणा चौराहे पर सड़क किनारे लगे बोर्ड व होर्डिंग को हटाने की कार्रवाई की, जो आगे भी जारी रहेगी ।।