बिजोलिया । कांग्रेस OBC जिला कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित की गई है, जिसमें कस्बे से संजय कुमार मालवीय को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं जसवंत सिंह सोलंकी को जिला महासचिव और जमना लाल भाट (राणा जी का गुड्डा) को जिला सचिव बनाया गया है।
नियुक्तियों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष रामलाल जाट, पूर्व प्रधान कैलाश मीणा, कांग्रेस नेता प्रद्युमन सिंह तथा OBC जिला अध्यक्ष राजेंद्र कुमावत का आभार जताया।
इस अवसर पर शक्ति नारायण शर्मा, विजय तिवारी, कमलेश सेन, तूफान यादव, सत्य नारायण मेवाड़ा, हेमंत सिंह भदौरिया, शेखर वैष्णव, शिवलाल बलाई, संजय जैन, शुभम जैन, रामगोपाल भट्ट, सुरेश पुरोहित, बबलू मेवाड़ा और राकेश बंजारा सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की।
