गैस एजेंसी का बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर, बिना सिलेंडर दिए रिकॉर्ड में दिखाई डिलीवरी

BHILWARA
Spread the love




शक्करगढ़  न्यूज़..

क्षेत्र में उपभोक्ता हितों से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें भारत गैस एजेंसी काछोला पर फर्जी डिलीवरी दिखाकर उपभोक्ता के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है।
जानकारी के अनुसार शकरगढ़ निवासी मुकेश कुमार (पुत्र मोतीलाल खटीक) ने काछोला स्थित बिरला भारत गैस एजेंसी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित का आरोप है कि पिछले 7–8 महीनों से उसे गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया गया, जबकि वह लगातार एजेंसी के चक्कर लगाता रहा। हर बार उसे टालमटोल कर वापस भेज दिया गया।
मामले ने उस समय गंभीर मोड़ लिया जब 23 अप्रैल 2026 को मुकेश कुमार ने अपनी गैस बुकिंग की स्थिति की जांच करवाई। रिकॉर्ड में 10 अप्रैल 2026 को सिलेंडर की डिलीवरी दर्शाई गई, जबकि हकीकत में उसे कोई सिलेंडर मिला ही नहीं। इससे एजेंसी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।
पीड़ित ने आरोप लगाया है कि एजेंसी द्वारा फर्जी तरीके से डिलीवरी दिखाकर उपभोक्ता के साथ धोखाधड़ी की जा रही है। इस संबंध में उसने जिला कलेक्टर को लिखित शिकायत सौंपकर पूरे मामले की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
इस घटना के सामने आने के बाद एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि क्या अन्य उपभोक्ता भी इस तरह की समस्याओं का सामना कर रहे हैं? यदि ऐसा है तो यह मामला व्यापक स्तर पर जांच का विषय बन सकता है।