*भीलवाड़ा में 28 को सजेगी भजनों की शाम, 29 अप्रैल को निकलेगी भव्य शोभायात्रा*
*ब्यूरो चीफ पुनित चपलोत*
भीलवाड़ा। श्री द्वारकाधीश मंदिर समिति, मठेड़ा प्रजापति समाज (समस्त छोकला) द्वारा भगवान श्री द्वारकाधीशजी की 67वीं वर्षगांठ बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। आयोजन को लेकर मंदिर समिति के अध्यक्ष रतन मांडीवाल के सानिध्य में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसमें उत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
सचिव नारायणलाल कपूरपुरा (अमालीगढ़) ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दो दिवसीय आयोजन 28 और 29 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा।
मंगलवार, 28 अप्रैल को रात्रि 8:00 बजे से भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें गायक भजनों की प्रस्तुतियां देंगे।
बुधवार, 29 अप्रैल को दोपहर 3:00 बजे से शहर के प्रमुख मार्गों से भगवान द्वारकाधीश की शोभायात्रा निकाली जाएगी। l शोभायात्रा के पश्चात शाम 7:00 बजे मंदिर प्रांगण में महाआरती का आयोजन होगा। इसके बाद भगवान को छप्पन भोग धराया जाएगा और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जाएगा।
